• breaking
  • Chhattisgarh
  • शासन की अभिनव पहल : रायपुर में 2025 तक घर-घर पहुंचेगी नेचुरल गैस, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में होगा सुधार

शासन की अभिनव पहल : रायपुर में 2025 तक घर-घर पहुंचेगी नेचुरल गैस, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में होगा सुधार

2 years ago
277

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में राज्य सरकार राजधानी रायपुर में विकास की नई इबारत लिख रही है. नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शहर में नेचुरल गैस की आपूर्ति की योजना पर तेजी से काम हो रहा है. भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड और हरियाणा गैस एजेंसी के माध्यम से रायपुर शहरवासियों को अगले वर्ष 2025 के दौरान प्राकृतिक गैस की पाइप लाइन के माध्यम से आपूर्ति की सुविधा घरों में कनेक्शन के माध्यम से वाहनों में सीएनजी स्टेशन के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों में शीघ्र दिये जाने की तैयारी तेज गति से जारी है.

Social Share

Advertisement