ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • मकान में चल रहा था जुए का बड़ा दाव, पुलिस ने छापेमारी कर 17 रसूखदार जुआरियों को किया गिरफ्तार, करीब साढ़े 3 लाख नगदी जब्त

मकान में चल रहा था जुए का बड़ा दाव, पुलिस ने छापेमारी कर 17 रसूखदार जुआरियों को किया गिरफ्तार, करीब साढ़े 3 लाख नगदी जब्त

2 years ago
78

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी कर शहर के रसूखदार जुआरियों पर शिकंजा कसा है. एक मकान में चल रहे जुआ के बीच पुलिस ने रेड मारकर जुआ खेलते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही जुआरियों के पास से 3 लाख 45 हजार रुपये नकद जब्त किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही सभी के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है.

Social Share

Advertisement