• breaking
  • Chhattisgarh
  • एआईसीसी ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत को ओड़िशा कांग्रेस के संगठनात्मक कार्य की जिम्मेदारी सौंपी

एआईसीसी ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत को ओड़िशा कांग्रेस के संगठनात्मक कार्य की जिम्मेदारी सौंपी

2 years ago
152

रायपुर: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत को ओड़िशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक कार्य की महती जिम्मेदारी सौंपी है।

बतादें, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे के हवाले से पत्र जारी कर यह आदेश निकाला है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं ओड़िशा संगठनात्मक प्रभारी डॉ. चरणदास महंत ने इस भरोसे और विश्वास के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकाअर्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी,महासचिव एवं सांसद श्री राहुल गाँधी जी, महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी,श्री के.सी.वेणुगोपाल जी का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि, इस महती जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी से पूर्ण करने का भरोसा दिलाता हूँ।

Social Share

Advertisement