AAP नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिलाई शपथ
2 years ago
239
0

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार (21 सितंबर) को राज निवास में आयोजित सादे कार्यक्रम में आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई, इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं.
इससे पहले आबकारी नीति से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद 17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था.