- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- CM बघेल का दिल्ली दौरा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर देंगे स्थिति की जानकारी
CM बघेल का दिल्ली दौरा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर देंगे स्थिति की जानकारी


रायपुर, 28 नवंबर 2023/ मतगणना से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली का दौरा कर रहे हैं. दिल्ली में वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान प्रदेश की स्थिति को लेकर हाई कमान को जानकारी दे सकते हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल दोपहर दोपहर 12 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद रात में छत्तीसगढ़ सदन में विश्राम करेंगे.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर दोपहर 12 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि – कल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे ) के किताब सर्विंग इन पॉलिटिक्स के किताब का विमोंचन होगा। इसके लिए उन्हें भी आमंत्रित किया गया हैं। इसके लिए वे दिल्ली जा रहे हैं।
अजय चंद्राकर के ट्वीट पर कहा की बालाघाट में कलेक्टर ने बैलेट पेपर खोलवा दिया, भाजपा यहाँ हल्ला कर रही हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को दबाव डाल कर करेंगे, ये ख़ुद करते हैं, दूसरे पर आरोप मढ़ते हैं, ये काम उनका हैं, ईडी आईटी से बड़ा दबाव किसी का नहीं हो सकता हैं, तो लगातार लोग महसूस भी कर रहे हैं बालाघाट के बारे में भाजपा के लोग बता लें जिसके दबाव में किया है स्ट्राँग रूम खोलवा लिया, बैलेट् पेपर खोलवा लिया, पाँच राज्यों में चुनाव हैं, अभी तेलंगाना का चुनाव बाक़ी हैं, बैलेट पेपर यहाँ खुला और बिलासपुर में शिकायत करने जा रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अजय चंद्राकर को मेंटल बताया है।