ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • लद्दाख-कारगिल काउंसिल चुनाव में वोटों की गिनती जारी : 26 सीटों पर हुआ इलेक्शन, केंद्र शासित बनने के बाद कारगिल में पहला स्थानीय चुनाव

लद्दाख-कारगिल काउंसिल चुनाव में वोटों की गिनती जारी : 26 सीटों पर हुआ इलेक्शन, केंद्र शासित बनने के बाद कारगिल में पहला स्थानीय चुनाव

2 years ago
60

Ladakh Election Result:कांग्रेस ने 4, नेकां ने 2 सीटें जीतीं, भाजपा का भी एक पर कब्जा, वोटों की गिनती जारी - Ladakh Election Result Live: Nc Wins Two Bjp One As Counting

 08 अक्टूबर 2023/  कारगिल में हुए लद्दाख आटोनोमस हिल डेवलेपमेंट काउंसिल (LAHDC) चुनावों का रिजल्ट आज आने वाला है। 30 सदस्यीय काउंसिल की 26 सीटों पर 4 अक्टूबर को चुनाव हुए थे।

ताजा अपडेट के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अब्दुल वाहिद ने भीमबट सीट पर कांग्रेस और बीजेपी को हराकर जीत हासिल कर ली है। NC के एक अन्य नेता पुंचोक ताशी ने बौद्ध बहुल सीट पदुम से जीत हासिल की है।

जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) स्टैकचाय खंगराल सीट पर जीती। पश्कुम सीट पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) को हरा दिया है।

आर्टिकल 370 के निरस्त होने के बाद अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख के कारगिल में पहला स्थानीय चुनाव है। नई परिषद 11 अक्टूबर से पहले गठित होने वाली है।

4 अक्टूबर को हुई वोटिंग में 77.62 प्रतिशत मतदान हुआ

4 अक्टूबर को हुई वोटिंग में 77.62 प्रतिशत मतदान हुआ। 25 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 85 उम्मीदवार मैदान में हैं। परिषद चुनावों में, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस ने चुनाव पूर्व गठबंधन बनाया। हालाँकि, एनसी ने 17 उम्मीदवार उतारे थे जबकि कांग्रेस ने 22 उम्मीदवार उतारे थे। कारगिल डिवीजन नेशनल कांफ्रेंस का गढ़ रहा है और कांग्रेस विपक्ष के रूप में बनी हुई है।

चुनाव पूर्व गठबंधन उन क्षेत्रों तक ही सीमित है जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। अनुच्छेद 370 को खत्म करने और पूर्व राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदलने के बाद लद्दाख परिषद चुनावों को भाजपा के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है।

कारगिल डिवीजन में कुल 95,388 मतदाता

नेशनल कॉन्फ्रेंस के फिरोज अहमद खान की अध्यक्षता वाली लद्दाख की मौजूदा परिषद ने 1 अक्टूबर को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। कारगिल डिवीजन में 46,762 महिला मतदाताओं के साथ 95,388 मतदाता हैं। वोटिंग के दिन हर मतदान केंद्र पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं थी।

Social Share

Advertisement