ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अनंत चतुर्दशी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं

विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अनंत चतुर्दशी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं

2 years ago
68

रायपुर, 28 सितंबर 2023/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दी बधाई।

डॉ महंत ने कहा कि, पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। 10 दिन तक चलने वाले गणपति महोत्सव का भी यह आखिरी दिन होता है। यह माना जाता है कि इन दस दिनों के दौरान यदि श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाए तो जीवन की समस्त बाधाओं का अंत कर विघ्नहर्ता अपने भक्तों पर सौभाग्य, समृद्धि की बारिश करते हैं।

इस साल अनंत चतुर्दशी पर बेहद शुभ योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सुकर्मा और रवि योग बन रहे हैं। मान्यता है कि सुकर्मा योग में किए गए शुभ कार्य में सफलता जरूर मिलती है। साथ ही रवि योग में श्रीहरि की पूजा करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी विसर्जन के साथ ही भगवान विष्णु का भी पूजन किया जाता है। उनकी भुजा में रेशम या सूती धागा बांधा जाता है और इसमें 14 गांठे लगाई जाती है। यह एकता व भाईचारे का प्रतीक भी है।

Social Share

Advertisement