ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी : जशपुर और रायगढ़ के लिए यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी : जशपुर और रायगढ़ के लिए यलो अलर्ट

2 years ago
71

Chhattisgarh: Heavy rainfall alert for several districts tomorrow. Check  weather updates here | Mint

रायपुर, 20 सितंबर 2023/  छत्तीसगढ़ में आज से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक ओडिशा तट पर एक निम्न दाब का क्षेत्र है और वहां चक्रवाती सिस्टम भी है। इसके असर से राज्य में आज से मानसूनी गतिविधियां शुरू होंगी। जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 4 दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक था। यहां 40 फीसदी बादल थे। लेकिन सुबह से शाम तक तेज धूप थी। तापमान बढ़ने के साथ नमी घटी है और उमस बढ़ गई है।

लोग रात तक उमस से बेचैन रहे। अधिकतम तापमान रायपुर में 34.2, माना एयरपोर्ट में 33.4, बिलासपुर में 33.5, पेण्ड्रारोड में 32.8, अंबिकापुर में 31, जगदलपुर 33.8, दुर्ग 33.2 और राजनांदगांव में 33.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Social Share

Advertisement