ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अभिनेता कमल हासन

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अभिनेता कमल हासन

3 years ago
111
दिल्ली में दिखा राहुल गाँधी का दम,भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अभिनेता  कमल हासन - ABC News

नई दिल्ली, 24 सितंबर 2022/  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई है। यहां यात्रा में अभिनेता कमल हासन, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुईं। कुछ ही देर में राहुल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर पहुंचेंगे। इसके अलावा राहुल राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि और विजय घाट भी जाएंगे।

यात्रा के दौरान राहुल ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इससे पहले उन्होंने आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम में सियाराम दरबार के दर्शन किए। दिल्ली कांग्रेस के मुताबिक, यात्रा शनिवार को 23 किमी का सफर तय करके देर शाम लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद यात्रा में 9 दिन का ब्रेक रहेगा।

बता दें कि कन्याकुमारी से चलकर राहुल ने पिछले 107 दिन में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय की है। राहुल की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ पहुंची है। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया है। वहीं, बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक हैवी ट्रैफिक रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में राहुल ने कहा- मैंने RSS और BJP के लोगों से कहा है कि हम आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

 

Social Share

Advertisement