भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, केंद्र का बड़ा फैसला


नई दिल्ली, 23 दिसंबर 2022/ दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच केंद्र सरकार ने नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लग सकेगी. नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में लग सकेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए साल और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोरोना वायरस के लिए एक नई सलाह जारी करेगा.
गौरतलब है कि गुरुवार को ही कोरोना संकट के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक के बाद आज शुक्रवार को मोदी सरकार ने अहम फैसला लेते हुए इंट्रानेजल वैक्सीन (Intranasal Covid vaccine) को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने तैयार किया है।
बूस्टर खुराक के रूप में ले सकते हैं नेजल वैक्सीन
मिली जानकारी के मुताबिक भारत बायोटेक कंपनी की नेजल वैक्सीन को बूस्टर खुराक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल ये नेजव वैक्सीन केवल प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा इससे पहले भी नेजल वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी। 6 सितंबर को भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने सिर्फ आपातकालीन उपयोग के लिए इस वैक्सीन को मंजूरी दी थी। डीसीजीआई ने 18 साल के ऊपर के लोगों को इसकी मंजूरी दी थी।