ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बोले- ‘छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना वायरस का खतरा’ जल्द जारी हो सकती है नई गाइडलाइन

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बोले- ‘छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना वायरस का खतरा’ जल्द जारी हो सकती है नई गाइडलाइन

3 years ago
120

Chhattisgarh: हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव की जमीनों पर बैठी जांच, कलेक्टर बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं - Ambikapur Health Minister TS Singh Deo and his family in connection with the ...

रायपुर, 23 दिसंबर 2022/  छत्तीसगढ़ एक बार फिर से कोरोना मामले में अलर्ट मोड पर जाने वाला है। इसकी तैयारियां छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी कोविड-19 को लेकर छत्तीसगढ़ की तैयारियों को लेकर अहम बात कही है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोविड गाइडलाइन को लेकर कहा है कि इन्हें रिन्यू करना चाहिए। हम करेंगे भी। यह नियम होगा कि भीड़-भाड़ वाली जगह में एहतियात बरतें, जहां भी जाएं तो मास्क लगाकर जाना प्रारंभ करें ये अनिवार्य होगा।

सिंहदेव ने कहा कि इस वक्त चाइना में स्थिति खराब है। यह संक्रमण फैलना ही चाइना से ही चालू हुआ और आखिर में पूरे देश और दुनिया में बीमारी फैल गई थी। कोई देश ऐसा दुनिया में नहीं था जहां कोरोना ना पहुंचा हो। ये मानकर चले कि फिर से ये देश में पहुंचेगा और छत्तीसगढ़ भी आएगा। सिंहदेव ने आगे कहा किस प्रकार का यह वेरिएंट या म्यूटेशन है इसे F 1.7 के नाम से पुकार रहे हैं। ये ओमीक्रॉन का ही है वेरिएंट है। तो यह कितना घातक होगा यह देखना होगा ।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हाल के दिन 2 कोरोना वायरस का एक भी मामला स्टेट में नहीं था। 18 मार्च 2020 में पहला मरीज आया था तब से आज तक की स्थिति में पहली बार कोई भी एक्टिव केस नहीं था। मगर अब 2 नए मरीज रायपुर में मिले हैं इनकी टेस्टिंग की जा रही है यह पता लगाया जा रहा है कि रायपुर में पॉजिटिव पाए गए लोगों का वायरस क्या है।

कोरोना है और रहेगा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि हमें यह मानकर चलना होगा कि कोरोना वायरस है और रहेगा। इस सत्य को स्वीकार करके हर नागरिक को चलना होगा। फिलहाल प्रदेश में घबराने की बात नहीं है। कोई भी मरीज गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहा है। किसी को अस्पताल भेजने की नौबत नहीं आई है। न ही किसी तरह से मौत की बात है। यह बिल्कुल ना के बराबर हो रहा है। मगर एहतियात बरतना होगा। मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।

पुरानी टीमों को किया जाएगा एक्टिव

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 को लेकर अलग टीम भी बनाई गई थी। फिलहाल मरीज ना मिलने की वजह से टीम की अलग भूमिकाएं तय की गई थी। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक फिर से टीम को जिम्मेदारी दी जाएगी लगातार दो दिन स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई है। इसमें टीम को तैयार रखने के लिए चर्चा की गई है। स्टेट लेवल की कमेटी को भी वापस से एक्टिव किया जाएगा।

कोरोना पर राजनीति ठीक नहीं

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कोविड-19 जैसे बंद करने को कहा था। इसके जवाब में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा – कोरोना वायरस गंभीर संक्रमित बीमारी पर राजनीति नहीं होनी चाहिए । इसमें किसी पार्टी या दूसरी पार्टी के ऊपर एक्टिविटीज के ऊपर नहीं बात करनी चाहिए। यह मैं सोचता हूं कि गैर जिम्मेदाराना और राजनीति से प्रेरित और हल्का बयान होता है। देश के स्वास्थ्य मंत्री को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, उन्हें सबके लिए बात करनी चाहिए देश के प्रधानमंत्री की सभाओं को लेकर भी कहना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगह के लिए एक सर्कुलर जारी हो ना चाहिए। ताकि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो सके। भारत जोड़ो यात्रा पर फोकस कर बयान देना हल्कापन दर्शाता है।

बाहर से आने वालों की होगी जांच

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हम केंद्र से जानकारी मांग रहे हैं कि हमें बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी दी जाए। पहले जैसे जानकारी देते थे वैसी ही मांगी जाएगी। बाहर से जो यात्री आ रहे हैं। संबंधित राज्यों को सूचना दी जाती थी तो ऐसी जानकारी फिर से लेनी चाहेंगे ताकि बाहर से आने वाले जो लोग हैं उनकी टेस्टिंग हम अनिवार्य रूप से कर सकें।

Social Share

Advertisement