- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- डाकघर बनाएगा जीवित प्रमाण पत्र, पेंशनरों को मिलेगा लाभ
डाकघर बनाएगा जीवित प्रमाण पत्र, पेंशनरों को मिलेगा लाभ


बिलासपुर, 08 नवंबर 2022/ भारतीय डाक विभाग अपनी सेवा देनेमें ही सदैव ही अग्रणी रहा है। इसी कड़ी को निरंत आगे बढ़ाते हुए अब विभाग इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से राज्य व केंद्र के सभी पेंशनरों को घर पहुंच सेवा देते हुए हुए है जीवन प्रमाण पत्र मात्र एक मिनट में बनाने की सेवा दे रहा है। यह सेवा एक नवंबर 2020 से विभाग ने शुरू कर दी है। जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए केवल 70 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
यह सेवा पेंशनर्स विशेषकर जो अधिक उम्र के हो जाते हैं, जो बैंक या कामन सेंटर में नहीं जा सकते। उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई है। इस सेवा अंतर्गत यदि किसी पेंशनर्स की पेंशन बैंक में आती है तो वह भी जीवन प्रमण पत्र निकटवर्ती डाकघर में उपस्थित होकर या सूचना देकर डाकियों को घर पर ही बुलवाकर डिजिटल लाइु सर्टिफिकेट बना सकते हैं। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल संबंधित डाकिया उनके घर पहुंचकर मात्र एक मिनट में उनका जीवन प्रमाण पत्र बना देंगे।
पेंशनर्स के पास केवल उनका आधार पीपीओ नंबर व मोबाइल होना जरुरी है। मालूम हो कि नवंबर को पेंशनरों को जीवत प्रमाण पत्र जमा करना होता है। इसके आधार पर पेंशन मिलती है। इसे देखते हुए डाक विभाग अपनी इस सुविधा की जानकारी दे रहा है।