- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के देशी गायों की सुधरेगी नस्ल, मिलेगा ज्यादा दूध, पशुपालकों को होगा अतिरिक्त लाभ
छत्तीसगढ़ के देशी गायों की सुधरेगी नस्ल, मिलेगा ज्यादा दूध, पशुपालकों को होगा अतिरिक्त लाभ


रायपुर, 29 अक्टूबर 2022/ राष्ट्र की दो अग्रणी संस्थान अदानी ग्रुप और बायफ अब छत्तीसगढ़ के देशी गायों की नस्ल सुधारने के लिए सामने आए हैं। इसकी शुरुआत रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के चिंचोली में पशुधन विकास केन्द्र का उद्घाटन कर की गई।इस कार्यक्रम का लक्ष्य देशी गायों के नस्ल सुधार कर अधिक दूध का उत्पादन करना है, जिससे ग्रामीण पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम में गांव के 24 पशुपालकों ने भाग लिया।
रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के रायपुर एनेर्जेन लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत बनाए गए केंद्र का संचालन अदाणी फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। अदानी फाउंडेशन ने इसके लिए पशुधन विकास की अग्रणी संस्था भारतीय एग्रो इंडस्ट्रीज फाउंडेशन (बायफ) के साथ हुए करार किया है। इस करार के अनुसार बायफ संस्था के पशु विज्ञानियों के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में गायों में कृत्रिम गर्भाधान कर उन्नत नस्ल के पशुओं का विकास, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, हरे चारे का निर्माण, समय-समय पर जानवरों का टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच, किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।
अदाणी फाउंडेशन के मुख्यालय अहमदाबाद से रायपुर पहुंचे सीईओ चंद्रशेखर गौड़ा ने बताया कि, लोगों के पास जब तक आमदनी का कोई श्रोत नहीं होगा तब तक सुखी जीवन संभव नहीं है। इस कार्य को संभव बनाने व आमदनी का जरिया बढ़ाने हेतु अदाणी फाउंडेशन प्रयासरत है। इसी कड़ी में पशुपालको के लिए आय के श्रोत के रूप में पशुधन विकास कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु एक केंद्र का शुरूआत किया जा रहा है।
उद्घाटन में पहुंचे ठाकुर राम वर्मा ने पशुपालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना नरवा, घुरवा अउ गरुआ में पशुधन विकास पर पुरे जोर-शोर से काम किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है। हमें इस कार्य को सफल बनाने हेतु सयंत्र प्रबंधन, सरकार एवं पशुपालक किसानों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।
तभी यह कार्यक्रम सफल होगा और हर किसान के आय में वृद्धि होगी।कार्यक्रम में बीरेंद्र निर्मलकर उप सरपंच ग्राम पंचायत चिचोली के आलावा पशु चिकित्सक डॉ.चंद्रशेखर सिंह राजपूत सिंह ग्राम छतौद, बायफ संस्था से जीपी साहू, डा. प्रफुल्ल, अदाणी फाउंडेशन रायखेड़ा के सीएसआर प्रमुख दीपक कुमार सिंह तथा ग्रामों के गणमान्य नागरिक व पशुपालक उपस्थित थे।