ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • केंद्र की विफलता से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भाजपा ने खुद फर्जी टूलकिट बनाकर शेयर किया

केंद्र की विफलता से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भाजपा ने खुद फर्जी टूलकिट बनाकर शेयर किया

5 years ago
212

विकास उपाध्याय | GLIBS | Glibs News | CG NEWS | Raipur NEWS

 

 

 

 

रायपुर, 22 मई 2021/   छत्तीसगढ़ में टूलकिट वाली सियासत में अब विधायक विकास उपाध्याय ने भी अपनी तरफ से कुछ चाैंकाने वाले दावे पेश किए हैं। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि भाजपा ने खुद ही फर्जी टूलकिट तैयार करके उसे सोशल मीडिया में शेयर किया ताकि केंद्र सरकार की विफलता से जनता का ध्यान भटके। भाजपा ने बदनाम करने के लिए इस मामले में कांग्रेस पर साजिश करने का आरोप लगाया। पुलिस को चाहिए कि वो डॉक्टर रमन सिंह से दस्तावेज मांगे और नहीं तो उन्हें गिरफ्तार कर फौरन जेल भेजे।

विकास ने आगे कहा कि जब देश में किसान आंदोलन चल रहा था, तब भी भाजपा के लोग टूलकिट का मुद्दा लेकर सामने आए थे। कोरोना की वजह से हुई मौतों के बाद देश में शव जलाने के लिए जगह नहीं है, नदियों में लाशें बहाई जा रही हैं, जनता को ये सब दिख रहा है। इन्हीं सब से ध्यान भटकाने के लिए ये टूलकिट का विवाद शुरू किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी इस मामले में सोशल मीडिया पोस्ट किया जिसे ट्विटर ने मैन्युपुलेटेड बता दिया। जब भी भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर घिरती है तो इस तरह के मामले लेकर आ जाती है।

टूलकिट नहीं वो रिसर्च पेपर था
नई संसद के प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा को लेकर भी भाजपा नेता ये कह रहे हैं कि इसमें कांग्रेस साजिश कर रही है। विकास ने आगे कहा कि सेंट्रल विस्टा पर जो डॉक्यूमेंट टूलकिट बता कर भाजपा नेताओं द्वारा शेयर किए जा रहे हैं वो दरअसल टूलकिट नहीं बल्कि एक रिसर्च डॉक्यूमेंट है जिसमें सेंट्रल विस्टा प्रोजक्ट के कारण होने वाले नुकसान की बात कही गई है और कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट के प्रमुख राजीव गौड़ा ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है कि इसे उनकी टीम ने बनाया है। लेकिन कोविड-19 को लेकर जो टूलकिट बनाया गया है वो पूरी तरह फर्जी है।

विकास उपाध्याय ने आगे बताया राजीव गौड़ा की टीम ने जो सेंट्रल विस्टा पर डॉक्यूमेंट बनाया है, ये पूरा डॉक्यूमेंट चार नहीं बल्कि छह पन्नों का है लेकिन बीजेपी के नेताओं ने इसके चार पन्ने ही शेयर किए हैं और ये वही डॉक्यूमेंट है, जो कांग्रेस ने बनाया है। इस डॉक्यूमेंट को बनाने वाली सौम्या वर्मा हैं और इसे सात मई 2021 को बनाया गया था। लेकिन ‘‘कोविड मिसमैनेजमेंट टूलकिट’’ किसने बनाया है ये अब तक नहीं पता है। संबित पात्रा या किसी भाजपा नेता ने अभी तक इसे लेकर किसी का नाम नहीं लिया है। इसलिए कि इसे भाजपा ने खुद फर्जी तरीके से बना कर सेंट्रल विस्टा के डॉक्यूमेंट से लिंक कर दिया है। ताकि लोग इसमें अंतर समझ ही न सकें।

Social Share

Advertisement