ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • काम पर लौटा ‘CG Teeka’: छत्तीसगढ़ के टीकाकरण पोर्टल की मरम्मत पूरी, अफसरों ने कहा- अनुमान से अधिक लोगों के एक साथ रजिस्ट्रेशन की कोशिश से ठप हो गया था

काम पर लौटा ‘CG Teeka’: छत्तीसगढ़ के टीकाकरण पोर्टल की मरम्मत पूरी, अफसरों ने कहा- अनुमान से अधिक लोगों के एक साथ रजिस्ट्रेशन की कोशिश से ठप हो गया था

5 years ago
151
छत्तीसगढ़ के अपन टीका पोर्टल अऊ एप “सीजी टीका” के भूपेश दाऊ करिस शुभारंभ -  हांका - छत्‍तीसगढ़ी समाचार

 

रायपुर, 17 मई 2021/   छत्तीसगढ़ में 18 + टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन का पोर्टल ‘CG Teeka’ काम पर लौट आया है। रविवार को दिनभर की मशक्कत के बाद छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी की तकनीकी टीम ने इसकी मरम्मत पूरी कर ली। इसके बाद इसकी सेवाएं बहाल कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया, अनुमान से अधिक लोगों के एक साथ रजिस्ट्रेशन कराने से समस्या पैदा हुई थी, उसे दूर कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया, तकनीकी समस्या की वजह से आम लोगों को टीकाकरण में होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए पोर्टल की 24X7 तर्ज में निरंतर निगरानी की जा रही है। सर्वर के लिए पर्याप्त मानव संसाधन की व्यवस्था की गई है। पोर्टल पर अब तक 3 लाख 46 हजार 594 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से 1 लाख 62 हजार 741 रजिस्ट्रेशन तो रविवार शाम 7 बजे तक हुए। 32 हजार 590 नागरिकों का टीकाकरण शेड्यूल किया गया है। पोर्टल के लिए हेल्पलाइन नम्बर 8269696499 भी जारी किया गया है जो 24×7 काम करेगा।  पोर्टल पर अब तक 3 लाख 46 हजार 594 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

पोर्टल पर अब तक 3 लाख 46 हजार 594 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

 

 

रविवार को ठप हो गया था पोर्टल
टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए बनाया गया यह पोर्टल रविवार को ठप हो गया था। इसकी वजह से लोगों को भारी दिक्कत हुई। टीकाकरण केंद्रों पर विवाद हुए। स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव सुरेंद्र सिंह वाघे ने चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र भेजकर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने लिखा कि CG Teeka पोर्टल ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। इसकी शिकायतें सभी जिलों से आ रही हैं। इससे भी बुरी बात यह है कि इन समस्याओं पर बात करने के लिए चिप्स का कोई अधिकारी भी उपलब्ध नहीं है।

क्या है CG Teeka पोर्टल
18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए राज्य सरकार ने अलग से पोर्टल बनाया है। यह केंद्र सरकार के Cowin portal से अलग है। यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का सिस्टम है। तय हुआ था CG Teeka पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाने वालों काे ही वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। रजिस्ट्रेशन के तुरंत बाद ही बता दिया जाएगा कि उन्हें टीका किस तारीख को और किस सेंटर में लगाया जाएगा। उसके बाद लोग निर्धारित तारीख को सेंटर में जाकर टीका लगवा सकेंगे।

Social Share

Advertisement