ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने वरिष्ठ पूर्व विधायक बद्रीधर दीवान जी के निधन पर जताया शोक।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने वरिष्ठ पूर्व विधायक बद्रीधर दीवान जी के निधन पर जताया शोक।

5 years ago
278

 

 

 

रायपुर, 04 मई 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व सीपत के विधायक रहे बद्रीधर दीवान के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

 

डॉ.महंत ने कहा कि स्व. दीवान जी के निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक मार्गदर्शक के तौर पर भी अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी इस कमी को शायद ही पूरा किया जा सकेगा।

 

डॉ. महंत ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि, श्री दीवान जी की दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों, तथा क्षेत्रवासियो को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने शक्ति प्रदान करे।

 

 

Social Share

Advertisement