- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने पूर्व सांसद करुणा शुक्ला के निधन पर जताया गहरा शोक
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने पूर्व सांसद करुणा शुक्ला के निधन पर जताया गहरा शोक
5 years ago
309
0
सरलता, सहजता ही उनकी पहचान दुसरों को सम्मान देना उन्हें आता था – डॉ महंत

रायपुर, 27 अप्रैल 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती करुणा शुक्ला जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।
डॉ महंत ने कहा कि, श्रीमती शुक्ला पक्की जनसेवक थी, गरीबों, बेसहारा के प्रति उनकी करुणा, दया, भाव देखते ही बनता था। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दें और प्रियजनों एवं समर्थकों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।