ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • संकटमोचन हनुमान जी, मानव जगत में आये ( कोरोना ) संकट हरे यही प्रार्थना – डॉ महंत

संकटमोचन हनुमान जी, मानव जगत में आये ( कोरोना ) संकट हरे यही प्रार्थना – डॉ महंत

5 years ago
195

 

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने हनुमान जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।

 

 

 

रायपुर, 27 अप्रैल 2021 /   छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। डॉ महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, हनुमान जी संकट मोचन हैं इस जन्मोत्सव के अवसर पर मैं सकल मानव जगत की ओर से कोरोना नामक संकट से उबारने की बारंबार प्रार्थना आराधना करता हूं।

डॉ महंत ने कहा कि, कहते हैं यदि कलयुग में कोई ईश्वर इस धरती पर हैं, तो वो केवल परम राम भक्त श्री हनुमान जी ही हैं, श्री हनुमान को वायु पुत्र भी कहा जाता है। उनका वेग तो वायु से भी तेज माना जाता है। उनका जन्म ही राम काज को सिध्द करने के लिए हुआ था। हनुमान जी श्री राम जी के अनन्य भक्त थे। वो हर समय अपने प्रभु श्री राम और माता जानकी की सेवा के लिए तत्पर रहते थे, कहते है, जो भी जन प्रभु राम का नाम जपता है, उसे हनुमान जी की कृपा स्वतः मिल जाती है।

Social Share

Advertisement