- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- खाद्य मंत्री अमरजीत भगत लेंगे विभागीय बैठक, खाद्य सामग्रियों और सब्ज़ियों की मूल्य वृद्धि पर होगी चर्चा
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत लेंगे विभागीय बैठक, खाद्य सामग्रियों और सब्ज़ियों की मूल्य वृद्धि पर होगी चर्चा
6 years ago
309
0

रायपुर, 19 अप्रैल 2021/ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज विभागीय बैठक लेंगे। वर्चुअल बैठक में मंत्री भगत दैनिक उपभोग की अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर चर्चा करेंगे।
इसके अलावा खाद्य सामग्रियों और सब्जियों की मूल्य वृद्धि पर चर्चा होगी। मंत्री कालाबाज़ारी और आपदा काल में मुनाफ़ाखोरी पर नियंत्रण के लिए निर्णय ले सकते हैं। बता दें कि मंत्री अमरजीत भगत शाम 4 बैठक लेंगे।
उल्लेखनीय है कि लाॅकडाउन के चलते कई चीजों की कीमतों में व्यापारी बढ़ोतरी कर मुनाफा कमाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मंत्री अमरजीत भगत आज विभागीय बैठक लेंगे।