- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर 899 रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा रेमडेसिविर इंजेक्शन ? जानिए क्या है सच
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर 899 रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा रेमडेसिविर इंजेक्शन ? जानिए क्या है सच
5 years ago
262
0


15 अप्रैल 2021/ क्या हो रहा है वायरल: कोरोना के इलाज में कारगर रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन मेडिकल स्टोर्स पर 4000 रुपए से ज्यादा की कीमत में बेचा जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर इसकी कीमत 899 रुपए है।
ये मैसेज हमें भास्कर की हेल्पलाइन पर भी जांच के लिए मिला।
और सच क्या है?
- वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट चेक की। जहां हमें औषधि केंद्र में बिकने वाले सभी प्रोडेक्ट और उनकी रेट लिस्ट मिली।
- वेबसाइट पर मौजूद प्रोडेक्ट की लिस्ट में हमें कहीं भी रेमडेसिविर इंजेक्शन का नाम नहीं मिला और न ही वेबसाइट पर हमें इससे जुड़ी कोई जानकारी मिली।
- पड़ताल के दौरान हमने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की हेल्पलाइन पर भी संपर्क किया। औषधि केंद्र के अधिकारी ने हमें बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर नहीं बेचा जाता है।
- रेमडेसिविर इंजेक्शन को मेडिकल स्टोर्स पर अधिक कीमत में बेचे जाने के दावे का सच जानने के लिए हमने इसकी पड़ताल की। पड़ताल में हमें इंडिया टीवी की वेबसाइट पर एक खबर मिली।
- वेबसाइट के मुताबिक, मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक मेडिकल स्टोर पर रेमडेसिविर इंजेक्शन को 18 हजार रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। ये खबर वेबसाइट पर 12 अप्रैल, 2021 को पब्लिश हुई है।
- साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट अधूरा सच है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं बेचा जाता और कुछ मेडिकल स्टोर्स पर इस इंजेक्शन की कीमत 4 हजार या उससे अधिक है।