• breaking
  • Chhattisgarh
  • दंतेवाड़ा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार; जवानों की रेकी करने पहुंचा था मुर्गा बाजार

दंतेवाड़ा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार; जवानों की रेकी करने पहुंचा था मुर्गा बाजार

5 years ago
264
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

 

 

​​​​​​​दंतेवाड़ा, 09 अप्रैल 2021/     छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया नक्सली कोशलनार मुर्गा बाजार में जवानों की रेकी करने के लिए पहुंचा था। वह बारसुर एरिया कमेटी का सदस्य होने के साथ ही जनताना सरकार का इंचार्ज भी है। दंतेवाड़ा पुलिस की ओर से भी उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार को सूचना मिली थी कि हितावाड़ा कुर्सिमबहार निवासी बन्नू अलामी मुर्गा बाजार पहुंचा हुआ है। इस पर बारसूर थाने से DRG और जिला पुलिस बल के जवानों को रवाना किया गया। बाजार में पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। इस पर जवानों ने घेराबंदी कर उसे धरदबोचा और पुष्टि की।

पूछताछ के बाद जेल भेजा गया नक्सली
जवानों ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और छत्तीसगढ़ राज्य विशेष जन सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल वह और किन-किन वारदातों में शामिल रहा है। इसको लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Social Share

Advertisement