- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- नक्सलियों से मध्यस्थता कर सकती है सरकार, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिए संकेत
नक्सलियों से मध्यस्थता कर सकती है सरकार, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिए संकेत
6 years ago
330
0

रायपुर, 07 अप्रैल 2021/ सरकार नक्सलियों से मध्यस्थता कर सकती है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसके संकेत दिए है। मंत्री ने कहा कि ऐसी स्थितियां बनती रही हैं। इससे पहले हवाई जहाज का अपहरण कर लिया था। तब चर्चा के माध्यम से ही बात बनी थी।
मंत्री टीएस ने कहा कि दुनिया भर में लाखों ऐसे मामले हैं, जहां पर चर्चा के माध्यम से चीजें हल की जाती हैं। छत्तीसगढ़ में भी ऐसी स्थितियां देखने को मिली है। एक आईएएस ऑफिसर को बंधक बना लिया गया था। तब भी चर्चा के माध्यम से ही चीजें ठीक हो पाई थी, चर्चा का विकल्प रहता ही है, बात होती ही रहती है।
किसी भी सरकार की ऐसी मंशा नहीं होगी कि हम बात ही नहीं करें। संभावनाएं रहती हैं समय और परिस्थिति को देखकर ही बात की जाती है।