• breaking
  • Chhattisgarh
  • विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विश्व कविता दिवस पर दी बधाई

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विश्व कविता दिवस पर दी बधाई

6 years ago
355

 

 

 

 

रायपुर, 21 मार्च 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विश्व कविता दिवस के अवसर पर कविता से जुड़े सभी गणमान्य जनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

डॉ महंत ने कहा विश्व कविता दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि विश्व में कविताओं के लेखन, पठन, प्रकाशन और शिक्षण के लिए नए लेखकों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके जरिए छोटे प्रकाशकों के उस प्रयास को भी प्रोत्साहित किया जाता है जिनका प्रकाशन कविता से संबंधित है। जब यूनेस्को ने इस दिन की घोषणा की थी तब उसने कहा था कि क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कविता आंदोलन को यह एक तरह की पहचान मिली है।

 

 

Social Share

Advertisement