• breaking
  • Chhattisgarh
  • पूर्व CM रमन सिंह ने PM मोदी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

पूर्व CM रमन सिंह ने PM मोदी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

6 years ago
310

 

 

 

रायपुर, 20 मार्च 2021/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅक्टर रमन सिंह ने सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ की राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर विभिन्न मुद्दों पर सिलसिलेवार बातचीत हुई.

इस मुलाकात में डाक्टर रमन सिंह ने कोविड 19 से निपटने के प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों, वैक्सीनेशन और राशन वितरण के लिए किए गए कार्यों के प्रति आभार जताया है.

करीब साल भर बाद हुई मुलाकात

पीएमओ ने दो दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह को फोन कर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात किए जाने का वक्त तय किया था. ऐसे में सम्भावना है कि करीब साल भर के बाद हुई प्रत्यक्ष मुलाकात में कई अहम राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई होगी. इस बीच राज्य की सियासत में कई किस्से कहानियां चर्चाओं में है, जिनमें से एक चर्चा यह भी है कि आलाकमान जल्द ही डाॅ. रमन सिंह की नई भूमिका तय कर सकता है.

Social Share

Advertisement