ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

5 years ago
251

 

 

रायपुर, 21 फरवरी 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कृषक नेता स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल को नमन किया है। उन्होंने 22 फरवरी को डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल ने अपना पूरा जीवन समाज और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। कई रचनात्मक और किसान और मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर जीवन के अंतिम समय तक वे छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने विधायक और राज्यसभा सांसद के रूप में भी क्षेत्र की उल्लेखनीय सेवा की। उन्हीं के सपनों के अनुरूप हम नवा-छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रहे हैं। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना शुरू की गई है। इसमें 5 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज की व्यवस्था मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

Social Share

Advertisement