- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने महान संत स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती पर किया नमन।
विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने महान संत स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती पर किया नमन।
6 years ago
392
0

रायपुर, 18 फरवरी 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भारत के महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती पर उन्हें नमन किया ।
डॉ महंत ने कहा कि, धर्मगुरु रामकृष्ण परमहंस जी ने सभी धर्मों की एकता पर जोर दिया, उन्हें बचपन से ही विश्वास था कि ईश्वर के दर्शन हो सकते हैं अतः ईश्वर की प्राप्ति के लिए उन्होंने कठोर साधना और भक्ति का जीवन बिताया। साधना के फलस्वरूप वह इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि संसार के सभी धर्म सच्चे हैं और उनमें कोई भिन्नता नहीं, वे ईश्वर तक पहुँचने के भिन्न-भिन्न साधन मात्र हैं।