• breaking
  • Chhattisgarh
  • रायपुर-इंदौर के लिए फ्लाईबिग एयरलाइंस की विमानसेवा शुरू

रायपुर-इंदौर के लिए फ्लाईबिग एयरलाइंस की विमानसेवा शुरू

6 years ago
316

 

 

रायपुर, 14 जनवरी 2021/ रायपुर से इंदौर के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध हो गई है। आज फ्लाईबिग एयरलाइंस के आफिस का विधिवत उद्घाटन स्वामी विवेकानंद विमानतल पर हुआ। इस अवसर पर मुख्य रुप से सांसद सुनील सोनी, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर एवं एयरलाइंस कंपनी के क्षेत्रीय मुख्य अधिकारी (पश्चिमी एवं मध्य भारत) रतन अंभौर एवं शलाका दामले, एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य ललित जैसिंघ और एयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश सहाय तथा कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है इस उड़ान सेवा के लिए किराये की राशि भी अपेक्षाकृत कम होगी, जो लोगों के लिए सुविधाजनक रहेगा।

Social Share

Advertisement