• breaking
  • Chhattisgarh
  • विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री झीतरुराम बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री झीतरुराम बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

6 years ago
388

 

 

रायपुर, 27 दिसंबर 2020/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री बकावंड एवं जगदलपुर के पूर्व विधायक श्री झीतरुराम बघेल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि अविभाजित मध्य प्रदेश में श्री बघेल जी के साथ विधानसभा में कार्य करने का अवसर प्राप्त रहा है, वे बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि होने के नाते सदैव ही आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करते रहे हैं।

डॉ महंत ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री बघेल जी की दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान मिले तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

 

Social Share

Advertisement