- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कोरोना महामारी के चलते 13 दिसंबर को अपना जन्मदिन नही मनाने का फैसला लिया है।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कोरोना महामारी के चलते 13 दिसंबर को अपना जन्मदिन नही मनाने का फैसला लिया है।
5 years ago
407
0
डॉ महंत ने ट्विटर के माध्यम से अपने संदेश को पोस्ट कर यह बातें कही है।

रायपुर, 12 दिसंबर 2020/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने मार्मिक संदेश में कहा कि, इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण हम सबका जनजीवन प्रभावित रहा है । मेरे बहुत से मित्र, प्रियजन कार्यकर्ता और पारिवारिकजन भी इस त्रासदी के प्रकोप से पीड़ित रहे है । इन सब परिस्थितियों से मैं स्वयं को व्यथित और दुखी अनुभव कर रहा हूँ।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने इस वर्ष 13 दिसंबर 2020 को अपना जन्म दिवस सार्वजनिक रूप से नहीं मनाने का निर्णय लिया है । अपने सभी शुभचिंतकों, आत्मीयजनों, मतदाताओं और पारिवारिकजनों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि मेरी भावनाओं को समझते हुए सहयोग प्रदान करेंगे । मुझे पूर्ण विश्वास है सदैव की भांति आप सबका स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद मुझे और मेरे परिवार को सदैव प्राप्त होता रहेगा ।
