• breaking
  • Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की दी शुभकामनाएं

6 years ago
447

 

रायपुर, 25 नवंबर 2020/   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी को छत्तीसगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। यह दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। हिंदुओं में इसी दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरुआत की जाती है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में शुभता और समृद्धि लेकर आए और सभी के मंगल कार्य सफल हों।

 

Social Share

Advertisement