• breaking
  • Chhattisgarh
  • विमानतलों में होगी यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग, सीएम भूपेश के निर्देश पर आदेश जारी…

विमानतलों में होगी यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग, सीएम भूपेश के निर्देश पर आदेश जारी…

6 years ago
333

 

 

रायपुर 22 नवंबर 2020/.  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विमान से आने जाने वाले यात्रियों का कोविड स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर और बस्तर के कमिश्नरों और कलेक्टरों को आदेश भेजकर रायपुर एवं जगदलपुर (बस्तर) स्थित एयरपोर्ट पर यात्रियों की पूर्व में जारी कोविड गाईड लाइन के अनुसार कोरोना स्क्रीनिंग संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश देश में कोरोना संक्रमण प्रभावित व्यक्तियों की संभावित वृद्धि को देखते हुए जारी किया गया है।

Social Share

Advertisement