- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पलारी में लगभग 5.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पलारी में लगभग 5.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
6 years ago
407
0

रायपुर, 09 नवंबर 2020/ नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत पलारी में लगभग 5.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इनमें लगभग 3 करोड 74 लाख रुपए के 27 कार्यों का भूमिपूजन और 53 लाख रुपए के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर कसडोल के विधायक सुश्री शकुन्तला साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।