• breaking
  • Chhattisgarh
  • तेलीबांधा में बनेगा 20 मीटर का क्लॉक टावर:नगर घड़ी के बाद यह दूसरा क्लॉक टाव, जिसमें शहर की भव्यता के साथ समय का पता चलेगा

तेलीबांधा में बनेगा 20 मीटर का क्लॉक टावर:नगर घड़ी के बाद यह दूसरा क्लॉक टाव, जिसमें शहर की भव्यता के साथ समय का पता चलेगा

4 years ago
224

 

रायपुर, 8 नवंबर 2020/   तेलीबांधा थाने के सामने 20 मीटर ऊंचा क्लॉक टावर बनाया जाएगा। नगर घड़ी के बाद यह शहर का दूसरा क्लॉक टावर होगा, जिसमें शहर की भव्यता के साथ लोगों को समय का पता चलेगा। कलेक्टोरेट के पास करीब ढाई दशक पहले क्लॉक टावर बनाकर उसे नगर घड़ी का नाम दिया गया था। उसी की वजह से जगह का नाम ही घड़ी चौक पड़ गया।

 

नया क्लॉक टावर तेलीबांधा चौक के पास बनेगा, जिससे शहर में प्रवेश करते ही लोगों को भव्यता का अहसास होगा। इस घड़ी का डायल करीब आठ फीट का होगा, जो घड़ी चौक के घड़ी के डायल से लगभग दोगुना है।

 

महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि घड़ी के आसपास लगभग पांच सौ मीटर की पूरी परिधि को डेवलप किया जाएगा। इसके आस-पास के गार्डन बनाया जाएगा। सुंदर लाइट और आकर्षक फाउंटेन भी होगा। निगम के योजना विभाग के अफसरों ने बताया कि पूरा टावर फेब्रिकेशन सिस्टम पर होगा। बाहर का पूरा काम ग्लास से होगा। यह पूरा प्रोजेक्ट करीब ढाई करोड़ का है।

 

Social Share

Advertisement