• breaking
  • Chhattisgarh
  • आयकर चोरी का मामले में दो विज्ञापन कंपनियों एएसए और व्यापक इंटरप्राइजेज के छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश स्थित ठिकानों पर आयकर का छापा

आयकर चोरी का मामले में दो विज्ञापन कंपनियों एएसए और व्यापक इंटरप्राइजेज के छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश स्थित ठिकानों पर आयकर का छापा

6 years ago
428

रायपुर में टाटीबंध, गुरुनानक चौक और मैग्नेटो मॉल स्थित दफ्तर में जांच

भोपाल-इंदौर के घरों-दफ्तरों में भी पहुंची है आयकर अधिकारियों की टीम

 

रायपुर, 6 नवंबर 2020/   छत्तीसगढ़ में काम कर रही दो विज्ञापन कंपनियों एएसए और व्यापक इंटरप्राइजेज के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश डाली है। यह कार्रवाई सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। बताया जा रहा है, आय से अधिक संपत्ति और कर चोरी की आशंका में दोनों कंपनियों का कामकाज आयकर विभाग के राडार पर था।

 

आयकर विभाग के 35-40 अधिकारियों की टीम ने सुबह रायपुर में एएसए के टाटीबंध और गुरुनानक चौक स्थित ठिकानों में छापा मारा। उसी दौरान एक टीम व्यापक इंटर प्राइजेज के मैग्नेटो मॉल स्थित दफ्तर में भी पहुंच गई। बिलासपुर में भी एक से अधिक स्थानाें पर कार्रवाई चल रही है।

 

मध्य प्रदेश में भी भोपाल और इंदौर स्थित व्यापक इंटरप्राइजेज के ठिकानों पर आयकर अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है। इन स्थानों पर बड़ी तलाशी चल रही है।

 

शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक आयकर अधिकारी इन ठिकानों से मिले एक-एक दस्तावेज की बारीकी से जांच कर रही है। कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। हालांकि कुछ घंटों के बाद ही स्थिति कुछ साफ होगी।

Social Share

Advertisement