• breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता-लेखक कनक तिवारी का निधन:लंबे समय से बीमार थे, दुर्ग के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता-लेखक कनक तिवारी का निधन:लंबे समय से बीमार थे, दुर्ग के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज

9 hours ago
31

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, जाने-माने गांधीवादी चिंतक और लेखक कनक तिवारी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली।

कनक तिवारी का जन्म 1940 में हुआ था। वे गांधीवादी विचारधारा, भारतीय संविधान और सामाजिक विषयों पर अपनी समझ और लेखन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक लेखन के जरिए इन विषयों पर अपनी बात रखी।

Social Share

Advertisement