- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने वरिष्ठ आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने वरिष्ठ आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया
6 years ago
318
0

रायपुर, 28 अक्टूबर 2020/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री हीरा सिंह मरकाम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया ।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, श्री हीरा सिंह जी आदिवासी हितचिंतक रहे समाज की उन्नति और प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहे। उनके शोक संतप्त परिवारजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ।