- Home
- Chhattisgarh
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दीपावली मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने करनपुर स्थित CRPF कैंप में जवानों के साथ दिवाली मनाई। प्रधानमंत्री के बस्तर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
CM साय ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि बस्तर की पावन धरा पर प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।
सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए उजाले की ओर बढ़ रहा है। बस्तर में शांति और विकास की दिशा में हो रहे बदलावों को उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व का परिणाम बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की वीर जवानों के बीच उपस्थिति उनके अदम्य साहस, त्याग और समर्पण का सम्मान है। प्रधानमंत्री का जवानों के साथ दीपावली मनाना निश्चित रूप से उनका मनोबल बढ़ाने वाला है।
सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को निरंतर मिलता रहे तथा प्रदेश शांति, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
Advertisement