• breaking
  • Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर के लिए हुए रवाना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर के लिए हुए रवाना

6 years ago
345

मरवाही विधानसभा उपचुनाव में जीत का किया दावा

 

रायपुर, 28 अक्टूबर 2020 / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर के लिए हुए रवाना हुए है। रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा कि बस्तर दशहरे के लिए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की एतिहासिक परंपरा रही है। उसी में शामिल होने जा रहा हूं।

झीरम के शहीदों के लिए स्मारक बनाने पर कहा- 

झीरम के शहीदों का स्मारक बनने जा रहा है। बस्तर में विकास कार्यों का लोकार्पण भी होगा। झीरम हमले में शहीदों की नाम पट्टिका भी लगाई जाएगी।

मरवाही चुनाव पर बोले सीएम-

मरवाही हमारा गढ़ रहा है। वहां हम ही जीत दर्ज़ करेंगे। कल से तीन दिन का मरवाही दौरा भी रहेगा।

छत्तीसगढ़ के 20 साल पूरे होने पर कहा-

पिछ्ली सरकार के लिए विकास का पर्याय ईंट पत्थर और इमारतें थी, हमारी सरकार के विकास का पर्याय जनता है।
हमारी सरकार जनता आर्थिक समृद्धि, खुशहाली के लिए काम कर रही है। यही हमारे लिए विकास का पैमाना है।

Social Share

Advertisement