• Chhattisgarh
  • Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

10 hours ago
31

Amit Shah CG Visit : रायपुर. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. एक दिवसीय प्रवास में शाह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक निजी अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव 2026 के समापन में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल होंगे. मंच से वह प्रदेश के लाखों महिलाओं को दिवाली से पहले महतारी वंदन योजना की राशि भी जारी करेंगे.

दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित 6A, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे. दोपहर 1:15 बजे पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे. यहां से दोपहर 1:20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे. उनके दोपहर 3:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है. एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से मंडी रोड, पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल जाएंगे. दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

पीपल वन का करेंगे लोकार्पण

अस्पताल कार्यक्रम के बाद अमित शाह शाम 5:05 बजे सड़क मार्ग से नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे. शाम 5:30 बजे वहां पहुंचने के बाद 5:35 से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद शाम 5:50 बजे पीपल वन से रवाना होकर राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे.

राज्योत्सव 2026 में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे. यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त किश्त जारी करेंगे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 8:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है.

Social Share

Advertisement