- Home
- Chhattisgarh
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से मिला 3,602 करोड़ रुपए, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार…
दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से मिला 3,602 करोड़ रुपए, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार…
1 day ago
33
0

रायपुर। केंद्र सरकार ने दीपावली से पूर्व छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की गई है। छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपए की राशि आवंटित किए जाने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि इस राशि से प्रदेश में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी. इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद.
Advertisement