• Chhattisgarh
  • भाजपा के कार्यक्रम में दिखी अजय चंद्राकर की नाराजगी! कार्यकर्ताओं के बीच नीचे बैठे, मंत्री के बुलाने पर भी मंच पर नहीं पहुंचे विधायक

भाजपा के कार्यक्रम में दिखी अजय चंद्राकर की नाराजगी! कार्यकर्ताओं के बीच नीचे बैठे, मंत्री के बुलाने पर भी मंच पर नहीं पहुंचे विधायक

5 hours ago
30

धमतरी। भाजपा ने धमतरी में भीड़ तंत्र हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ रैली निकाली और जिला स्तरीय मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया, लेकिन इस पूरे आयोजन में सबसे ज्यादा चर्चा कुरूद विधायक अजय चंद्राकर की नाराजगी को लेकर रही। दरअसल, कार्यक्रम में अजय चंद्राकर मुख्य वक्ता थे, लेकिन उन्होंने मंच पर बैठने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच नीचे बैठना पसंद किया। इस दौरान जिले के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने भी उन्हें मंच पर आने का आग्रह किया, लेकिन अजय चंद्राकर अपनी जगह से नहीं उठे।

इतना ही नहीं, अपने संबोधन के दौरान चंद्राकर ने नेताओं के स्वागत-सत्कार पर भी आपत्ति जताई। साथ ही अहिवारा के दिवंगत विधायक का जिक्र करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अजय चंद्राकर के तेवर साफ तौर पर चर्चा का विषय बना रहा।

जब मीडिया ने नाराजगी को लेकर सवाल किया तो कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और अजय चंद्राकर दोनों ने ही नाराजगी की बात से इनकार कर दिया। फिलहाल, भाजपा के इस आयोजन में राजनीतिक संदेश से ज्यादा चर्चा अजय चंद्राकर के बदले हुए अंदाज और उनकी नाराजगी को लेकर हो रही है।

Social Share

Advertisement