• Chhattisgarh
  • CG Weather Today : बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन की संभावना, छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज!

CG Weather Today : बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन की संभावना, छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज!

1 hour ago
6

CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है. वहीं 28 और 29 अक्टूबर को तेज बारिश के आसार बन रहे हैं. अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों में बेमेतरा में सबसे 33.9 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बेमेतरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा. सभी इलाके में बारिश की गतिविधियां थमी हुई है. पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई गई है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 24 अक्टूबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मौसम गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के और मजबूत होने की संभावना बन रही है. इसके कारण 24 अक्टूबर तक अवदाब, 25 अक्टूबर तक गहन अवदाब और 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है. इसके प्रभाव से प्रदेश में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. वहीं, 28 और 29 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है.

Social Share

Advertisement