• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

1 week ago
16

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में सुबह आसमान साफ रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर सतर्कता जरूरी

दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहना बेहतर होगा।

Social Share

Advertisement