- Home
- Chhattisgarh
- चोरी की घटना पर भूपेश बघेल ने कसा तंज, कहा – क्या चोरों को पकड़ने पुलिस के पास नहीं है पेट्रोल-डीजल?
चोरी की घटना पर भूपेश बघेल ने कसा तंज, कहा – क्या चोरों को पकड़ने पुलिस के पास नहीं है पेट्रोल-डीजल?
19 hours ago
42
0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के क्षेत्र में चोरी की घटना पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस विभाग के साथ ही गृहमंत्री विजय शर्मा को कटघरे में खड़ा किया है। बघेल के मुताबिक, चोरी की घटना के आरोपी चोरों को पकड़ने के लिए जशपुर पुलिस के पास पेट्रोल-डीजल के लिए पैसे नहीं है। उन्होंने सिस्टम की इस दयनीय स्थिति पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री साय से कहा है कि यह सही समय है जब आप इस गृहमंत्री को विदा कर दें।
दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधानसभा कुनकुरी में पुलिस थाने के सामने जय स्तंभ चौक पर स्थित कठौतिया मोबाइल दुकान में 12 अगस्त की रात चोरी हुई। चोर दुकान से करीब 130-140 मोबाइल लेकर आराम से बस में बैठकर निकल गए। पुलिस आज तक न मुख्य आरोपी को पकड़ पाई न ही चोरी का फोन बरामद हुए हैं।