ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CG Weather Today : आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

CG Weather Today : आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

22 hours ago
38

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब पहुंच गया है। 26 अगस्त तक प्रदेश में 863.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 882.4 मिमी है। इस तरह प्रदेश में सामान्य बारिश से महज 2 फीसदी की कमी रह गई है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, बिलासपुर, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, कोरिया में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार से कमजोर पड़ेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके चलते कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि शुक्रवार से मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी देखी जा सकती है। प्रदेश में अब तक हुई बारिश ने सामान्य आंकड़े के करीब पहुंचकर बारिश की कमी को काफी हद तक पूरा कर दिया है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से सामान्य बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना बनी हुई है।

रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्थानीय मौसम परिस्थितियों के अनुसार बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Social Share

Advertisement