• Chhattisgarh
  • हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत: जंगल में भैंस चरा रहा था, अचानक नर हाथी ने किया हमला, वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील

हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत: जंगल में भैंस चरा रहा था, अचानक नर हाथी ने किया हमला, वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील

2 months ago
96

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में आज हाथियों का आतंक देखने को मिला। जहां शिवपुर के जंगल में भैंस चराने के दौरान एक ग्रामीण पर नर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह नर हाथी झारखंड की ओर से क्षेत्र में पहुंचा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अलग-अलग चार हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसके चलते वन विभाग भी अलर्ट हो गया है।

वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को जंगल एवं आसपास के इलाकों में जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। विभाग की ओर से लोगों से हाथियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की सलाह दी गई है।

इधर, घटना के बाद ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Social Share

Advertisement