- Home
- Chhattisgarh
- ED की बड़ी कार्रवाई: भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर दी दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज
ED की बड़ी कार्रवाई: भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर दी दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज
11 hours ago
41
0

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने शहर से लगे तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है, जिससे हड़कंप मच गया है।
पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, भोपाल और रायपुर की अलग-अलग टीमों ने आज सुबह करीब 6 बजे एक साथ ही तीन ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें भंसाली किराया भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा के प्रतिष्ठान शामिल है।
रिकॉर्ड खंगाल रही ED
ED की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है और परिसरों के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। छापेमारी किस मामले में हुई है अभी इसका आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है।