• Chhattisgarh
  • स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान, कहा – प्रदेश में कोई नहीं है झोलाछाप डॉक्टर, विधायक अटल श्रीवास्तव बोले – फर्जी लोगों काे समर्थन न दें मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान, कहा – प्रदेश में कोई नहीं है झोलाछाप डॉक्टर, विधायक अटल श्रीवास्तव बोले – फर्जी लोगों काे समर्थन न दें मंत्री

3 months ago
83

बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बिलासपुर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी झोलाछाप डॉक्टर नहीं है। यहां सभी प्रदेश के हित में अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। किसी को, किसी के काम को अपमानित करने वाला बात नहीं होनी चाहिए। बिना लाइसेंस, नियम कानून के विपरीत काम करने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोग केवल नेरेटिव सेट करते हैं और उसी आधार पर पॉलिटिक्स करते हैं। उनके पास अपने कोई मुद्दे नहीं है। कांग्रेस बिजली बिल के मुद्दे पर प्रदेश के लोगों को भड़का रही है।विषय को गलत तरीके से प्रदर्शित कर लोगों को गुमराह कर रही है।

मंत्री जायसवाल ने कहा, कांग्रेस एकजुट होकर कभी नहीं चलती है। कांग्रेस के नेता कभी एक नहीं हो सकते हैं। वे एक पॉकेट में पेट्रोल दूसरे जेब में माचिस लेकर चलते हैं। पंजाब में भूपेश बघेल के खिलाफ लगे नारे इसका बड़ा उदाहरण है।

फर्जी लोगों का समर्थन न करें स्वास्थ्य मंत्री : अटल श्रीवास्तव

श्यामबिहारी जायसवाल के बयान पर कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री को फर्जी लोगों का समर्थन नहीं करना चाहिए। जो बिना डिग्री, नालेज के लोगों का इलाज कर रहे, तो यह घातक है। ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों का इलाज के दौरान मौत न हो।

Social Share

Advertisement