• Chhattisgarh
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल!

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल!

3 months ago
84

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पूरे प्रदेश में आज से बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. वहीं बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनन्दगांव 34.7 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया. रायपुर में तापमान बढ़ने के बाद उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है.

CG Weather Today : रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं.

CG Weather Today : रघुनाथनगर में आठ सेमी बारिश दर्ज

प्रदेश में सोमवार को कई इलाकों में पानी गिरा. रघुनाथनगर में 8 सेंटीमीटर, वाड्रफनगर में 7, खड़गांव में 5, रामानुजगंज, रामचन्द्रपुर में 4-4, कोटाडोल, चिरमिरी, बलरामपुर में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई.

मौसम विभाग ने बताया कि औसत समुद्र तल पर मॉनसून द्रोणिका बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना से होकर मणिपुर की ओर पूर्व दिशा में बढ़ रही है और औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊँचाई तक फैली हुई है. इनके प्रभाव से 4 अगस्त को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है.

Social Share

Advertisement