• Chhattisgarh
  • स्मार्ट मीटर और E20 पेट्रोल को लेकर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, कहा – प्रदेश में ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ जैसी स्थिति

स्मार्ट मीटर और E20 पेट्रोल को लेकर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, कहा – प्रदेश में ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ जैसी स्थिति

3 months ago
40

रायपुर। स्मार्ट मीटर, टास्क फोर्स गठन और E20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। स्मार्ट मीटर को लेकर उन्होंने कहा कि इससे लोगों का जीना हराम हो गया है। उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगाना ऐच्छिक है और इसे लगाना अनिवार्य नहीं है।

भूपेश बघेल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ जैसी स्थिति चल रही है। पूरे सिस्टम में RSS के लोग बैठे हुए हैं और बीजेपी की नीयत ठीक नहीं है। यदि किसी योजना को लागू करने वाला व्यक्ति ही गलत है तो उसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच सकता।

केंद्र के टास्क फोर्स गठन पर साधा निशाना

केंद्र सरकार द्वारा टास्क फोर्स के गठन को लेकर भूपेश बघेल ने सरकार की नीतियों और सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल टास्क फोर्स गठित करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। व्यवस्था में बैठे लोगों की कार्यप्रणाली के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

E20 पेट्रोल के कारण गाड़ियों का एवरेज खत्म

E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर जारी बहस और लोगों के गुस्से के बीच भूपेश बघेल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नंबर है। E20 पेट्रोल के कारण गाड़ियों का एवरेज खत्म हो गया है। बघेल ने तंज कसते हुए कहा, नितिन गडकरी ने सबकी गाड़ियों का सत्यानाश कर दिया है।

Social Share

Advertisement